संभल हिंसा: 33 गिरफ्तार, 400 की पहचान, प्रशासन का शांति बनाए रखने का प्रयास

संभल हिंसा: 33 लोग गिरफ्तार, 400 की पहचान, प्रशासन का शांति बनाए रखने का प्रयास


उत्तर प्रदेश के संभल जिले में हाल ही में हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने स्थिति सुधारने के लिए कड़े कदम उठाए हैं। जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंशिया ने बताया कि अब तक 33 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, और हिंसा में शामिल होने के शक में 400 लोगों की पहचान की गई है। पुलिस इन आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है।



राजेंद्र पेंशिया ने लोगों से अपील की है कि वे 10 दिसंबर तक संबल जिले में न आएं, ताकि हिंसा का असर और न बढ़े। प्रशासन शांति बनाए रखने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।

बताया जा रहा है कि यह हिंसा प्रशासनिक कारणों से हुई थी, जिससे लोगों में गुस्सा था।

पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई ने कहा कि अब स्थिति शांत है और सब कुछ नियंत्रण में है। इलाके में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और अधिकारी निगरानी कर रहे हैं।

हिंसा के बाद प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है। पुलिस और प्रशासन लोगों से सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं ताकि शांति बनी रहे और कोई और समस्या न हो। लेकिन क्या इसमें प्रशासन की गलती नहीं है। बिना विपक्ष को बताए संविधान का उल्लंघ करते हुए गलत तरीके से सर्वे करना ठीक है!


Post a Comment

0 Comments