Republic Day Shayari in Hindi। 26 जनवरी पर बेहतरीन शायरी 2025

26 जनवरी को हम हर साल भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं, जो देश के संविधान के लागू होने का प्रतीक है। इस दिन को याद करते हुए, लोग अपने देश के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करते हैं। गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति और सम्मान की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए शायरी एक बेहतरीन तरीका है। इस ब्लॉग पोस्ट में हम आपको 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुछ बेहतरीन शायरियों से परिचित कराएंगे, जिन्हें आप अपने दोस्तों, परिवार और सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं।



1. "ध्वज तिरंगा हमारी शान है,
गणतंत्र दिवस पर हम सभी का अभिमान है।"


2. माना कि गांधी के चर्खे आजादी नहीं आई थी,
तो क्या सावरकर ने दिलाई थी?
क्या कोई जेल गया था उनमें से,
जो नफरत फैला रहे हैं देश भर में?
अपने-अपने फर्ज निभाए सबने,
किसी पर कोड़े, किसी पर बरसी गोलियां,
जो गद्दार थे, आज बोलते हैं देशभक्ति की बोलियां।


3. वीरता से लहराता तिरंगा हमारी शान है,
संविधान को बचाने के लिए हमारी जान भी कुर्बान है।


4. भारत का संविधान हमारे दिल में बसा के,
गणतंत्र दिवस को हम मनाते हैं सजा के।
हर नागरिक का कर्तव्य है निभाना,
देश की आन-बान-शान को बढ़ाना।


5. हमेशा खुश रहें हम और हो तिरंगे का सम्मान,
गणतंत्र दिवस पर हो सबकी जुबां पर ये पैगाम।


6. "संविधान की राह पर बढ़ते जाएं,
देश की सेवा में हम आगे आएं।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं सबको,
रब सलामत रखे आप सबको।"


7. "दिल से देश के लिए जीते हैं हम,
गणतंत्र दिवस पर यह शब्द कहते हैं हम।
भारत को हर पल आगे बढ़ाएं,
झूथे नेताओं को अपने वोट से हराएं।"


8. "देश की खातिर जिएं, देश के लिए मरें,
गणतंत्र दिवस पर हम सबको एकता का संदेश दें।"


9. हम भारतीय हैं, हमें गर्व है अपने तिरंगे पर,
गणतंत्र दिवस पर हम सलाम करते हैं अपनी शहीदों पर।


10. लहराए तिरंगा ऊँचा देश के आसमान में,
देश के लिए हर वीर कुर्बान है मैदान में।


गणतंत्र दिवस सिर्फ एक राष्ट्रीय अवकाश नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कर्तव्यों को समझने और अपने देश के प्रति सच्ची श्रद्धा और समर्पण दिखाने का एक अवसर है। इन शायरियों के माध्यम से आप न केवल अपनी देशभक्ति को व्यक्त कर सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर सकते हैं। इस 26 जनवरी को हम सब एक साथ अपने देश के भविष्य के लिए काम करने का संकल्प लें।
26 january 2025 shayari in hindi
तिरंगे पर शायरी
26 जनवरी पर शायरी 2025
26 जनवरी पर शायरी 2025 2 Line
26 जनवरी के डायलॉग शायरी
26 जनवरी पर शायरी फोटो
गणतंत्र दिवस पर शायरी रेख़्ता



Post a Comment

0 Comments